फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 से शुरू होगा आवासीय खेल कॉलेजों में प्रवेश के लिए ट्रायल

Tue, 13 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आवासीय खेेल कॉलेजों में प्रवेश के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल्स क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में 20 फरवरी से शुरू होगा। ट्रायल में नौ व 12 वर्ष के बालक और बालिकाएं हिस्सा लेंगी। स्पोर्ट्स काॅलेज सोसाइटी के अधीन संचालित तीन खेल कॉलेजों में ट्रायल्स तीन चरणों में होंगे। इसमें प्रारंभिक ट्रायल्स, मुख्य चयन परीक्षा, काउंसिलिंगग व प्रवेश शामिल है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस बार 11 खेलों में प्रवेश लिया जाना है। जिसमें किक्रेट, फुटबाल, वाॅलीबाल, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, जूडो एवं बैडमिंटन शामिल हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ट्रायल्स 20 फरवरी से शुरू होगा। 20 फरवरी को ही वाॅलीबाल, किक्रेट, फुटबाल, जूडो व बैडमिंटन का ट्रॉयल्स होगा।
उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को एथलेटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, कुश्ती, कबड्डी और तैराकी का खेल शामिल गया है। प्रारंभिक ट्रायल्स में 100, 800 मीटर दौड, स्टैंडिग बाड जंप, शटल रन, मेडिसिन बाल थ्रो को शामिल किया गया है। विभागीय वेबसाइट www.sportscollegelko.in पर लॉगिन कर आवेदन भरा जा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें