फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिन शेड पर गिरा पेड़, दब गए परिवार के लोग

Sun, 29 Sep 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में शुक्रवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लगातार हो रही बारिश के कारण कलवारी क्षेत्र के टेंगरिहा राजा में टिन शेड पर पेड़ गिर गया। इससे परिवार के लोग घर के मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं लहलहाती धान एवं गन्ना की फसल खेतों में तेज बारिश की वजह से बिछ गई है।

टेंगरिहा राजा निवासी रमेश राजभर पत्नी व बच्चों के साथ टिन शेड में सो रहे थे। पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही भीषण बारिश के करण शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रमेश राजभर के टिन शेड पर शीशम का पेड़ गिर गया। घर में सो रहे रमेश राजभर, पत्नी सुनीता राजभर, बच्चे इशु राजभर, अंकुश राजभर मलबे के नीचे दब गए और चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घर के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इशू राजभर के सिर में गंभीर चोट लग गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की हल्की चोटें आईं। गृहस्थी का सारा सामान मलबे के नीचे दबा हुआ है। परिवार इस बारिश में खुले में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें