टिनिच। विद्युत उपकेंद्र सल्टौआ के टिनिच फीडर से बारह छत्तर मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार की रात फीडर की लाइन पर बंतरवा गांव के पास पेड़ गिर गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता सूर्य नाथ यादव ने बताया की बाढ़ के कारण पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन टूट गई है। सोमवार तक इसे ठीक करा दिया जाएगा। संवाद