चार साल पहले चैनपुर राय के दिलीप से हुई है शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। चैनपुर राय गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरुम गांव की विजय लक्ष्मी पुत्री जयराम चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पहले चैनपुर राय गांव में दिलीप कुमार के साथ हुई है। तब पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज भी दिया था। एक वर्षीय पुत्री भी है। शादी के कुछ समय के बाद सेही पति दिलीप कुमार, जेठ अखिलेश, देवर शैलेश, कमलेश, ससुर मुंशीराम, सास इंद्रा देवी और जेठानी रंजना दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं।
मना करने पर सभी पिटाई कर प्रताड़ित करते हैं। बेटी पैदा होने पर भी ताना मारते हैं। दहेज न दे पाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। घटना सही पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।