फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनरल कोच में यात्रा आफत, गर्मी में भीड़ से यात्री बेहाल

Thu, 21 May 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। प्रचंड गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। तापमान हाई है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच में लगे पंखे भी हवा नहीं दे पा रहे हैं। ठसाठस यात्रियों के भीड़ के चलते यात्रा मुसीबत बन गई है। ऊपर से कई घंटे की देरी से चल रही ट्रेनों के यात्री समय से गांव नहीं पहुंच पा रहे हैं और उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में भीषण गर्मी और भीड़ के चलते यात्री बेबस हो रहे हैं। जनरल कोच में लगे पंखे उस रफ्तार से हवा भी नहीं दे पा रहे हैं। जिस रफ्तार से हवा मिलनी चाहिए। अधिकांश पंखे धीमी गति से चल रहे हैं और वह भी आग की तरह हवा दे रहे हैं, जो यात्रियों के लिए और मुसीबत बन रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार बुधवार को जाने वाली योग नगरी गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को भोर में 4:38 बजे आने का समय था, लेकिन साढ़े 15 घंटे लेट होने से यह ट्रेन रात को 8 बजे के बाद स्टेशन पर आई।
इसके अलावा आनंद बिहार स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, गोरखपुर स्पेशल 9 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, पूणे गोरखपुर स्पेशल साढ़े तीन घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर ट्रेन डेढ़ घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे, गोरखपुर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चल रही है, वही योगनगरी-ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को सुबह 9:58 बजे आने का समय था, लेकिन 9 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 7 बजे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें