फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 30 पैसा अतिरिक्त देकर यात्रा कर रहे ग्रामीण रूटों के यात्री

Sat, 06 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया बसों से सफर करने पर भी वसूला जा रहा सामान्य किराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम लोहिया बसों में भी यात्रियों से सामान्य किराया वसूल रहा है। ऐसे में यात्रियों को 30 पैसे प्रति किमी अधिक किराया देना पड़ रहा है। नियमानुसार सामान्य बसों में 1.30 रुपये प्रति किमी किराया लगता है। जबकि लोहिया बसों में एक रुपये प्रति किमी किराया वसूलने का नियम है।
विज्ञापन

अप्रैल 2023 में परिवहन निगम की वेबसाइट हैकरों ने हैक कर ली थी। तब परिवहन निगम की सेवाएं प्रभावित हुई थीं। जब सेवाएं दोबारा शुरू हुईं तो उनमें लोहिया रूट दर्ज नहीं किया गया। बसों के चालकों व परिचालकों ने निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए लोहिया रूट दोबारा बनवाने की मांग की। तब आश्वासन दिया गया कि जल्द ही लोहिया रूट बनाकर सेवाएं पूर्व की भांति बहाल की जाएंगी। लेकिन यह आश्वासन कागजी साबित हुआ। सालभर बीतने को हैं लेकिन अभी तक न तो रूट बनाया गया और न ही लोहिया बसों में नियमानुसार किराया वसूलना शुरू हुआ। जिले के दर्जनभर ग्रामीण रूटों पर लोहिया बसें संचालित की जा रही हैं। इस बसों में यात्रियों से सामान्य किराया ही वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें