फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंखे में साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 06 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के बरसांव गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव में 18 वर्षीय युवक का घर के कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटका शव पाया गया। परिजन अनान-फनान युवक को उतर कर निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी केे अनुसार, बरसांव निवासी राम प्रताप का पुत्र सुरेश शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अपने कमरे में लगे पंखे में साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। परिजनों के अनुसार सुरेश खेत से घर आया और कहा की कमरे में सोने जा रहा हूं, मुझे जगाना नहीं। काफी देर तक जब वह नहीं जगा तो परिजन उसे बुलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से दरवाजा खोला तो पंखे में साड़ी के फंदे से सुरेश को शव लटक रहा है परिजन शव को उतार कर गांव के पास निजी चिकित्सक के पास ले गये जहां पर चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें