बस्ती। रुधौली पुलिस ने दो बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 19 वर्षीय व 17 वर्षीय दो बेटियों को गांव का ही रहने वाला रशीद खान अपने प्रेमजाल में फंसाकर अन्य लोगों के सहयोग से अपने साथ बहलाकर भगा ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं पुरानी बस्ती पुलिस ने पंद्रह वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में गणेश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। संवाद