बस्ती। मुंडेरवा थाने के धुसवा गांव में डीजे पर नचाने को लेकर विवाद हो गया। तहरीर में वादी ने बताया है कि उनका छोटा भाई मनीष डीजे लेकर बरात में गया था। नचाने के विवाद में गांव के अरून राजभर, अरविन्द व गोविन्द ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। बीच-बचाव में आई मां व भाई हरिवंश को भी मारापीटा। जानमाल की धमकी दी। वहीं आम खरीदने को लेकर हुए विवाद में बोदवल बाजार निवासी रजा की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार उर्फ महाजन, किशन व निरहुआ उर्फ नीरज के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।