फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 70 बसें गोरखपुर भेजने से परिवहन व्यवस्था बेपटरी, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के लिए बस्ती डिपो की 70 बसें भेजे जाने से शुक्रवार को स्थानीय बस संचालन प्रभावित रहा। निगम की बसों की संख्या कम होने से दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत कई प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल सकीं। घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं मिलने पर कई यात्रियों को निजी बसों और टैक्सी से सफर करना पड़ा। इससे उन्हें अधिक किराया भी खर्च करना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए बस्ती डिपो से चार्टर्ड बुकिंग के तहत 70 बसें भेजी गई हैं, जबकि संचालन के लिए सिर्फ 29 निगम और 35 अनुबंधित समेत कुल 64 बसें हैं। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को बसें गोरखपुर के लिए रवाना कर दी गई थीं। इसके बाद डिपो के नियमित संचालन के लिए बसों की उपलब्धता कम हो गई।
शुक्रवार को बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। लखनऊ जाने के लिए संध्या को करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। सिद्धार्थनगर जाने वाली माया को दो घंटे तक बस नहीं मिली। अंबेडकरनगर जाने के लिए पहुंची संगीता भी बस का इंतजार करती रहीं। वहीं, अयोध्या जाने वाले राम कुमार को बस नहीं मिलने पर निजी बस से सफर करना पड़ा। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर भी बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी हुई। डिपो प्रबंधन के अनुसार, गोरखपुर बसें भेजे जाने के बाद शेष बसों से संचालन कराया गया।
विज्ञापन

चार निगम बसें मरम्मत के लिए कार्यशाला में थीं, जबकि चार अनुबंधित बसें खराब होने के कारण नहीं चल सकीं। ऐसे में उपलब्ध बसों के सहारे ही स्थानीय मार्गों पर संचालन जारी रखा गया। बस स्टेशन पर यात्री बस आते ही सीट पाने के लिए दौड़ते नजर आए। वहीं, दूसरे शहरों से लौटने वाले यात्रियों को भी आगे की यात्रा के लिए बस का इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी का असर डिपो की दैनिक आय पर भी पड़ा। डिपो में निगम की 101 जबकि अनुबंधित 39 बसें हैं।

-
कोट ::: डिपो में उपलब्ध बसों का संचालन कराकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। गोरखपुर भेजी गई बसें शुक्रवार देर शाम तक वापस आने की उम्मीद है। इसके बाद सभी निर्धारित मार्गों पर संचालन पहले की तरह शुरू हो जाएगा। -कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें