बस्ती। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को आरटीओ कार्यालय छबिलहा खोर में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन के नेतृत्व में वाहन स्वामियों को कर भुगतान के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें विभाग का चक्कर लगाने से रोकने के लिए तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। प्रशासन ने कहा कि विभाग का उद्देश्य हैं कि वाहन स्वामी कर भुगतान की समस्याओं से छुटकारा पाए। संवाद