फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पेड़ से टकराई परिवहन निगम की बस, चार यात्री घायल

Wed, 08 Feb 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। क्षेत्र के खोरिया से गोरखपुर जाने वाली परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे खोरिया से बस निकली। उसमें सिर्फ 12 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

करीब सौ मीटर आगे बढ़ते ही डड़िया गांव से पहले एकाएक बस अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। घटना में खोरिया गांव निवासी शनि उपाध्याय (32) के हाथ, वहीं की खूशबू (8) और आसमीम (5) के पैर तथा शंभू यादव (32) के सिर में चोटें आ गईं। चालक ने बताया कि टाइरॉड निकल जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। बस को बस्ती वर्कशाप में मरम्मत के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें