फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस लाइंस में सुनी गई ट्रांसजेंडरों के मन की बात

Thu, 31 Jul 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रांसजेंडरों के मन की बात-बस्ती पुलिस के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत उनकी समस्याओं के निदान व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइंस सभागार में बुधवार को गोष्ठी की गई। एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, सीओ स्वर्णिमा सिंह, जयंत यादव ने उनकी समस्याओं को सुना। अवगत कराया गया कि उनकी समस्याओं के निराकरण/ समाधान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसमें राजस्व/ पुलिस व ट्रांसजेंडर सदस्य जुड़े हुए हैं। उस प्रकोष्ठ के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान व सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनकी प्रतिदिन की समस्याओं के त्वरित/ निष्पक्ष निदान किया जाएगा। जिसे थाना व चौकी स्तर पर भी क्रियान्वयन किया जाएगा। पुलिस सी-प्लान एप के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें