सल्टौआ। बुधवार को सीएमफेलाे मनीष उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय देईडीहा का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मच। 1 बजकर 15 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय मुड़बरा में प्रधानाध्यापक खलिकुर्रहमान उपस्थिति पंजिका में 12 बजे का समय लिखकर कहीं गए थे। शिक्षामित्र नीलम बिना अवकाश के अनुपस्थित थीं। बीडीओ अनिल कुमार यादव ने बताया निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए बीईओ को पत्र लिखा गया है। संवाद