टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी के अंतर्गत अन्तूपुर गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार पोल से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के पचलौरिया निवासी प्रमोद (36) पुत्र किशोरी सोमवार दोपहर लगभग दो बजे बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे थे। अजगैवा जंगल-सुकरौली मार्ग पर अन्तूपुर गांव के सामने सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से उनकी बाइक टकरा गई।
हेलमेट न पहनने से उनके सिर में गंभीर चोट लग और मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी की पोल भी क्रेक हो गया। सूचना पर पर प्रभारी निरीक्षक गौर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। प्रमोद दिल्ली में मजदूरी कर परिजनों का पालन करते थे। उनके दो बच्चे शनि (18) व संगम (12) पढ़ाई कर रहे हैं। पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है।