फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में हस्तांतरित कराएं महिला अस्पताल: डीएम

विज्ञापन
महिला अस्पताल का निरीक्षण करतींडीएम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
15 दिन में हस्तांतरित कराएं महिला अस्पताल: डीएम
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
परिसर में घास, झाड़ियां देखकर भड़कीं, सुधार की दी चेतावनी
हर्रैया(बस्ती)। डीएम प्रियंका निरंजन ने शनिवार को निर्माणाधीन महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल समय से स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित न होने पर कार्यदायी संस्था पर बिफर पड़ीं। कहा कि यदि 15 दिन में अस्पताल हस्तांतरित नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कस्बे मेें 100 बेड की क्षमता का महिला अस्पताल का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। निरीक्षण के दोरान परिसर में घास व झाड़ियां उगीं मिलीं। पार्किंग स्थल का काम अधूरा मिला। ओपीडी व वार्डोँ में उपलब्ध उपकरणों और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के रखरखाव में सुधार और बिजली आपूर्ति के लिए जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को सही व सुरक्षित जगह स्थापित करने के निर्देश दिए। परिसर से जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण पूरा कराने व दूसरी मंजिल पर विद्युतीकरण और निर्माण कार्य 15 दिनों में पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नने सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति को निर्देश दिए कि तीन सदस्यीय तकनीकी टीम गठित कर निर्माण कार्यो की जांच कराएं। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार को निर्देश दिए कि परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराएं और परिसर में स्थित कुंआ को जाली लगाकर सुरक्षित करें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृत पाल कौर, सीएचसी अधीक्षक बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें