फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24 घंटे में बदला तबादला आदेश कई थानेदारों की कुर्सी बदली

Sat, 08 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बृहस्पतिवार रात जारी तबादला सूची में 24 घंटे के भीतर बड़ा संशोधन किया गया है। कई थाना प्रभारियों की तैनाती में बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल है। वाल्टरगंज थाने के प्रभारी रहे उमाशंकर तिवारी को पुरानी बस्ती के थानाध्यक्ष बनाए जाने के आदेश के बाद उन्हें पुलिस लाइंस में बुला लिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर जयदीप दुबे को पुरानी बस्ती का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एक दिन पहले पुरानी बस्ती से हटाकर वाल्टरगंज थाने के प्रभारी बनाए गए महेश सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बना दिया गया। जबकि जयवर्धन सिंह को वाल्टरगंज का थानेदार बनाया गया है। इससे एक दिन पहले पहले दुबौलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को थाना पैकोलिया का प्रभारी बनाया गया। गौर थाने के एसएचओ परमाशंकर यादव को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, जबकि पैकोलिया के एसएचओ सुभाष मौर्या को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई।
स्वॉट प्रभारी संतोष कुमार को गौर थाने की कमान दी गई है, जबकि सोनहा थाने के असनहरा चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह को पदोन्नति देते हुए थाना दुबौलिया का प्रभारी बनाया गया। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह फेरबदल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें