फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दस लाख के इंतजार में नहीं हो सका भानपुर का नगर पंचायत भवन का हस्तांतरण

Sat, 09 Dec 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के भानपुर नगर पंचायत भवन का निर्माण अब पूरा होने वाला है। कार्य पूरा होने पर जल्द ही नगर पंचायत को परिसर हस्तांतरित हो जाएगा और नगर पंचायत के नागरिकों को अपनी समस्याओं को निस्तारित करवाने के लिए सुविधाजनक कार्यालय उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने भानुपर नगर पंचायत भवन के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस यानी कि कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस को दी है। 1.48 करोड़ की लागत वाले इस भवन का निर्माण शुरू करने के लिए तकरीबन डेढ़ साल भर पहले 50 लाख रुपए जारी हुए तो विभागीय अभियंताओं ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। मुख्य भवन की दीवारें खड़ी हो गईं और परिसर को तैयार कर लिया गया। छत लगने की बारी आई तो बजट नदारद हो गया। लिहाजा बीच अधर में निर्माण अधूरा रह गया।
इधर तकरीबन छह माह पूर्व जब दूसरी किश्त मिली तो छत, चारदीवारी व अन्य निर्माण कार्य भी पूर्ण करवा दिए गए। अभी भी नगर विकास विभाग से दस लाख रुपए मिलने है, जिससे परिसर में इंटरलॉकिंग व अन्य कार्य कराए जाने हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह धन मिलते ही नगर पंचायत भवन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और नगर पंचायत को हस्तांतरित होकर सक्रिय हो जाएगा। साइट इंजीनियर जयप्रकाश यादव के अनुसार भवन का निर्माण कार्य 97 फीसदी पूरा हो चुका है। जबकि अभी परिसर और मेंटेनेंस का काम बाकी है। शेष धन का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर भवन नगर पंचायत को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशालय को भेजा गया है पत्र
सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि निदेशालय को पत्र भेजकर अवशेष धन की मांग की गई है। जैसे ही धन आहरित होगा, अन्य कार्य पूर्ण कर नगर पंचायत को भवन हस्तांरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें