फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी बोर्ड के प्रति कम हो रहा विद्यार्थियों का लगाव

Thu, 05 Oct 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार शामिल होंगे 78 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन

अफसर परीक्षा में सख्ती बरतने का बता रहे कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार 78 हजार 206 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 42 हजार 306 और इंटरमीडिएट के 36 हजार 274 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में नौ हजार अधिक से छात्र-छात्राएं कम हो गए हैं।
जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 401 विद्यालय संचालित हैं। इसमें 22 राजकीय, 70 वित्त पोषित व 309 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई है। केंद्रों के निर्धारण के लिए डीआईओएस कार्यालय की ओर से बोर्ड को विद्यालयों की सूची भेज दी गई है। अब केंद्रों का निर्धारण बोर्ड स्तर से किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार करीब 78 हजार 206 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें हाई स्कूल के 42 हजार 306 और इंटरमीडिएट 36 हजा र274 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जबकि पिछले वर्ष 87 हजार 248 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थीं। इस सत्र में नौ हजार कम छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड से पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

...
कोट
विद्यार्थियों की संख्या कम क्यों हुई इस बारे में कुछ बता पाना मुश्किल है। मगर, जिस तरह से परीक्षा में सख्ती बरती जा रही है, फिलहाल वही एक कारण नजर आ रहा है।
जगदीश शुक्ला, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें