बस की ठोकर से गन्ना लदी ट्रॉली पलटी
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र में हाईवे पर नरियांव चौराहे के पास बस की ठोकर से गन्ना लदी ट्रॉली पलट गई। बस में 50 मुस्लिम श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रहा कि किसी को चोट नहीं आई।
रविवार की अल सुबह वाल्टरगंज क्षेत्र के मझौआ खजुरी निवासी राजेश गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मुंडेरवा चीनी मिल जा रहे थे कि पीछे से आ रही 50 श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली पलट गई और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक कमाल हुसैन निवासी खरपीटिया असम ने बताया कि वह श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर असम जा रहे थे। अचानक झपकी लगने के चलते हादसा हुआ। इस दौरान आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे खझौला चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह ने सिपाहियों के साथ पहुंचकर पलटी ट्रॉली हटवा। तब जाकर आवागमन चालू हो सका।