फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पटरी पर दौड़ीं ट्रेनें, स्टेशन पर उमड़े यात्री

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गोंडा में तीसरी नई रेलवे लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो गया है। मेगा ब्लॉक समाप्त होेने के बाद गाेंडा, बभनान और बस्ती के रास्ते ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होने से यात्रियों को काफी राहत मिली। यात्री ट्रेन में चढ़ने और उतरते के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि मेगा ब्लॉक के चलते बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों को एक सप्ताह से परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था। इससे यात्रियों की सांसत बढ़ गई थी। शनिवार से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन पूर्ववत रूट से शुरू हो गया है। 22 जून से 10 जुलाई तक गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर जबकि 29 जून से 10 जुलाई तक भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर ट्रेन निरस्त थी। वहीं चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें