फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी मिली रेल पटरी, कासन से ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी मिली रेल पटरी, कासन से ट्रेनों का संचलन
विज्ञापन

बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान व गौर रेलवे स्टेशनों के बीच गड़हादलथम्मन गांव के पास अप ट्रैक की रेल पटरी सोमवार सुबह कीमैन ने टूटी देखी। जिसकी सूचना तत्काल जूनियर इंजीनियर को दी। जिसके बाद गौर रेलवे स्टेशन व बभनान स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर ट्रेनें कासन पर चलाई जाने लगी।
गौर-बभनान रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली लगभग दर्जनभर ट्रेनें दोपहर 2:30 बजे तक कासन पर चलाई गई। गौर में तैनात कीमैन दिनेश कुुमार के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे किलोमीटर संख्या 596/ 4 व 5 के बीच अप ट्रैक पर रेल लाइन टूटी मिली। तत्काल जूनियर इंजीनियर राकेश मीणा को सूचित किया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने टूटी हुई पटरी को ठीक कर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने का उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोपहर में बस्ती से पहुंची बिल्डिंग टीम ने नई रेल लाइन को जोड़कर ट्रेक को मेंटेन किया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे अप ट्रैक पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक बभनान निरंजन यादव ने बताया कि गौर व बभनान रेलवे स्टेशन के बीच डेढ़ घंटे का समय इंजीनियरिंग टीम ने बिल्डिंग के लिए लिया था। बाद में आवागमन बहाल कर दिया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें