बस्ती। परिक्षेत्र के तीनों जिले की पुलिस लाइंस में मंगलवार से रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि रेंज के तीनों जनपदों में कुल 1794 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। सभी मंगलवार से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिलेवार आंकड़े के हिसाब से बस्ती जिले के कुल 720 रिक्रूट हैं, जिनमें 576 पुरुष और 144 महिला शामिल है। इसी तरह सिद्धार्थनगर जिले के कुल 679 रिक्रूट में 543 पुरुष,136 महिला और संतकबीरनगर जिले के 395 रिक्रूट में 316 पुरुष और 79 महिला रिक्रूट शामिल हैं। संवाद