टिनिच। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के आमा शक्ति केंद्र पर केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को संकल्प सभा हुई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति एक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र आमा के प्रभारी प्रशांत सिंह ने की। प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर अभिषेक सिंह, बूथ अध्यक्ष विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद