बस्ती। पुलिस लाइंस में 720 रिक्रूट आरक्षियों का मंगलवार से प्रशिक्षण शुरू हुआ। इनमें 576 पुरुष और 144 महिला रिक्रूट हैं। डीआईजी संजीव त्यागी ने प्रशिक्षण और बैरक का भ्रमण कर निरीक्षण किया। आवासीय व्यवस्थाओं, शौचालय, स्नानागार, पेयजल, विद्युत, पंखा/कूलर आदि सभी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की गहन समीक्षा कर कमियों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित को निर्देश दिए। डीआईजी ने नवागत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन व समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे। रेंज के तीनों जनपदों में कुल 1794 अभ्यर्थी आरक्षी भर्ती में चयनित हुए हैं।