बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कोलोकेटेड आंगनबाड़ी बालवाटिका केंद्रों में कार्यरत ईसीसीई एजुकेटरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने सभी 152 एजुकेटरों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कहा कि ईसीसीई एजुकेटर बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एजुकेटर ही बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं। इसलिए प्रत्येक एजुकेटर को कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रशिक्षण कक्षा एक से पहले के बच्चों को तैयार करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है। संवाद