बस्ती। दो दिन से शहर के कई हिस्सों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ठंड के इस मौसम में भी अघोषित कटौती की जा रही है। लोगों ने बताया कि बिना किसी सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी गांधीनगर उपकेंद्र से जुड़े बाजार कंपनीबाग, गांधीनगर, फौव्वारा और आवास विकास, रमेश्वरपुरी, महरीखांवा में हो रही है। आलोक, शिवम और बब्बू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम के समय दो से तीन घंटे कटौती रही, इससे अंधेरा रहा। संवाद