बस्ती। तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र सौगात लेकर आया है। केंद्र 35-60 दिनों के प्रशिक्षण के बाद शत-प्रतिशत रोजगार की गारंटी भी देता है। युवा कौशल विकास केंद्र में दाखिला लेकर भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से जिले के महराजगंज में एकमात्र प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोला गया है। यह संस्थान स्किल इंपैक्ट बॉन्ड के तहत चार कार्यक्रमों में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन मांग रहा है। संस्थान में संचालित ट्रेड आईटीआई का बेहतर विकल्प माना जाता है। शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए युवाओं के बीच यह लोकप्रिय बना हुआ है। कौशल विकास केंद्र युवाओं को कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, डाटा इंट्री ऑपरेटर, इंडस्ट्रियल स्विंग मशीन ऑपरेटर व होम हेल्थ एंड ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांग रहा है। केंद्र प्रबंधक यतीश तिवारी बताते हैं कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगा गया है। आवेदन व प्रशिक्षण दोनों निशुल्क है। संवाद