बस्ती। केडी पब्लिक कान्वेंट स्कूल बभनगांवा में सात दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन रविवार को बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित किया गया। निदेशक मधु चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों को चित्रकला, गायन, वादन, नृत्य, मेंहदी, कंप्यूटर वर्क शाप, जूडो, वाटर पार्क, हार्स राइडिंग आदि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके लिए विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। ताकि बच्चों को सीखने का अवसर प्राप्त हो सके। प्रधानाचार्य अवधेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस शिविर में दूसरे विद्यालयों और जनपदों के भी बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। इसका समापन 27 मई को होगा।
संवाद