फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए चयनित होंगे ट्रेनर

Tue, 10 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे। तीन माह के इस प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए 15 हजार मानदेय पर प्रशिक्षक नियुक्त किए जाने हैं। इसमें महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आत्मरक्षा में भी निपुण बनाया जाएगा। उन्हें स्वयं की सुरक्षा और कौशलपूर्ण बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कराटे, पैतरा आदि गुर सिखाए जाने हैं। जिले के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। महिला प्रशिक्षक को वरीयता दी जाएगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। तीन महीने तक प्रतिदिन 40 मिनट तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों को 16 जून तक आवेदन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें