फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए किया प्रशिक्षित

Thu, 17 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। साऊंघाट ब्लाॅक सभागार में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत बुधवार को कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। किसानों में श्री अन्न का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश की 70 प्रतिशत आबादी खेती-किसानी पर निर्भर हैं। हमारे बुजुर्ग मोटे अनाज रागी, सावां, ज्वार, बाजरा, तिल, अरहर, जौ आदि उगाते थे। उससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहता था। किसानों से कहा कि आप भी मोटे अनाज पैदा कर स्वस्थ जीवन जीने की आदत डालें। एडीओ कृषि सूरज वर्मा ने खेतीबारी से संबंधित जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक रामचंद्र चौधरी ने पराली प्रबंधन के बारे में बताया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सौरभ मौर्या, प्राविधिक सहायक शिवानी मिश्रा, अनुपम कुमार, अरविंद चौधरी ने भी संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें