बस्ती। श्रावण मास में श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीरामलीला शुरू हो गई। विधायक अजय सिंह ने कहा कि रामलीला नई पीढ़ी को श्रीराम कथा से जोड़ने का सहज माध्यम है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री श्रीभद्रेश्वरनाथ पहुंचते हैं। उनके लिए भी यह रामलीला प्रेरणादायी होगी। विधायक ने आयोजक क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश चंद्र गिरी और सहयोगियों की सराहना की। भाजपा नेता कृष्णचंद्र सिंह, मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अशोक सिंह, मंदिर, राधेश्याम सिंह के साथ ही श्रीरामलीला के कलाकार उपस्थित रहे। संवाद