फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल से आगे बढ़ी ट्रेन, चालक निलंबित

विज्ञापन
खड़ा किया गया इंजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनान। 
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के बीच स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार भोर में प्लेटफॉर्म दो पर बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन को रुकना था। चालक की लापरवाही के चलते ट्रेन सिग्नल से आगे बढ़ गई। उसे बाद में वापस लाकर स्टेशन पर खड़ा किया गया।
घटना की जानकारी होते ही रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गाड़ी संख्या 1124 डाउन बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से बभनान रेलवे स्टेशन पर है। बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पर पहले से खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की वजह से बरौनी-ग्वालियर ट्रेन को परसा तिवारी स्टेशन पर भोर में 4:25 बजे रुकना था। चालक की लापरवाही के चलते सिग्नल नजरअंदाज करते हुए ट्रेन आगे बढ़ गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया तो वहीं चालक ने फौरन ट्रेन को पीछे कर पुन: प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लाकर ट्रेन को खड़ा किया। इस घटना की सूचना परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सर्वेश यादव ने पहले बभनान रेलवे स्टेशन एवं रेल विभाग के अधिकारियों को दी। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन 5:49 बजे बभनान रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां चालक को रिलीव कर दिया गया। इस दौरान गौर रेलवे स्टेशन पर एचटीपीआर ट्रेन को खड़ी कर उसी इलेक्ट्रिक इंजन से 7:30 बजे डाउन बरौनी-ग्वालियर को दूसरे ड्राइवर के माध्यम से आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बभनान स्टेशन पर एक घंटे 41 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इससे सफर कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सदस्यीय जांच टीम गठित 
लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक विजय कौशिक ने बताया कि चालक ट्रेन को कंट्रोल नहीं कर पाया, जिसकी वजह से ट्रेन सिग्नल से लगभग 60 मीटर दूर आगे चली गई। चालक को निलंबित कर दिया गया है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित कर दी गई है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए लखनऊ मंडल के डीआरएम को जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें