फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भीषण गर्मी में ट्रेन की लेटलतीफी बनी मुसीबत, मायूस हो रहे यात्री

विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का सफर यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुका है। लेटलतीफी के कारण यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है, तो वहीं ट्रेनों के भीतर जनरल और स्लीपर कोच भी यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं, जिससे स्थिति बदहाल हो गई है।
विज्ञापन

ट्रेनों की प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ के चलते स्टेशन पर बैठने के लिए जगह ढूंढ़नी पड़ रही है। स्टेशन पर पर्याप्त सुविधा न होने से भीषण गर्मी में तमाम यात्री नीचे फर्श पर बैठकर समय बिता रहे हैं। प्लेटफार्म पर पेयजल के लिए लगी टोटियों से गर्म पानी निकल रहा है के कारण वह पीने लायक नहीं है। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए यात्री रुपये खर्च कर बंद बोतल ठंडा पानी खरीदने को विवश है। रेलवे समय सारणी के अनुसार बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली लोहित एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर 2:59 बजे पहुंचना था लेकिन, 8:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन रात 11:30 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची है। वहीं श्रीगंगानगर स्पेशल एक्सप्रेस का सुबह 9:35 बजे आने का समय था, लेकिन 7 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 5 बजे के बाद स्टेशन पर आईं। इसी तरह मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, पूणे गोरखपुर स्पेशल 4 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और गोरखपुर सीएसटी स्पेशल अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चली। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि पावर ब्लॉक के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस और गोरखपुर गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया था। जबकि काशन और मरम्मत कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को विलंब होना पड़ा।


ये ट्रेन रही निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस और गोरखपुर गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन रेलवे प्रशासन की ओर से निरस्त रही। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को आने-जाने में काफी असुविधा उठानी पड़ी। तमाम यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर पहुंच गए। लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से सफर करना है, वह ट्रेन निरस्त है, ऐसे में लोग निराश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें