फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी, गर्मी में यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला प्रतिदिन जारी है। प्रचंड गर्मी में यात्री बेहाल हो रहे हैं और उन्हें ट्रेनों के इंतजार में पूरे दिन प्लेटफार्म पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिसके चलते यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। तेज धूप व गर्मी के चलते यात्रियों की तबीयत बिगड़ रही है। शनिवार को जाने वाली कटिहार स्पेशल अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से चल रही थी। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली लगभग एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। जिसका खामियाजा इस प्रचंड गर्मी में यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत सफर में बुजुर्गों और छोटे बच्चों को लेकर हो रही है। ट्रेनों के इंतजार में कई घंटे तक प्लेटफार्म पर बैठे रहने से यात्रियों की तबीयत खराब हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें