पुरानी बस्ती। बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से लखनऊ की ओर जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की बृहस्पतिवार देर शाम मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष मार्कंडेय यादव ने कहा कि बस्ती स्टेशन मास्टर से मिले मेमो पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेब से मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त 29 वर्षीय ईशान निवासी अतरौली थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के रूप हुई।