फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन से शराब तस्करी करने वाले कोच अटेंडेंट समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेन से लखनऊ से बिहार अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह को जीआरपी ने धर दबोचा। तस्करों में शामिल दो रेल कोच अटेंडेंट समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 159 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 65 हजार बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग लखनऊ से यह शराब खरीदकर बिहार में चार से पांच गुना दाम पर बेचते थे। रेल कोच अटेंडेंट होने की वजह से उन पर कोई शक नहीं करता था।
विज्ञापन

जीआरपी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हमराह एसआई राकेश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, राजेश कुमार वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, विजय कुमार यादव, श्याम कुमार साहनी व धर्मदेव के साथ रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफार्म-3 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें संजय कुमार गुप्ता निवासी छोटे कल्याणी थाना मिट्ठनपूरा जनपद मुज्जफरपुर बिहार, और लक्ष्मण राम निवासी बाजीतपुर तुर्कवलिया थाना मुफ्फसिल जनपद सारण (छपरा) बिहार ने बताया कि वे रेल कोच अटेंडेंट का काम करते हैं। जबकि तीसरा आरोपी सुनील कुमार राय निवासी बहुराही थाना सोनपुर जनपद सारण (छपरा) बिहार उनका सहयोगी है। इन तीनों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि बिहार में शराब बंदी होने के कारण लखनऊ में कई दुकानों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब खरीदकर इकट्ठा कर लेते हैं, और फिर ट्रेन से बिहार राज्य में ले जाकर छपी कीमत से तीन गुने से चौगुने दामो में बेचते हैं। एसएचओ ने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें