फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का कहर: ट्रेलर की टक्कर से कार सवार पांच घायल
विज्ञापन

नगर बाजार। कोहरे का कहर चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। वाराणसी से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार कोहरे के कारण ट्रेलर की चपेट में आ गई। चालक सहित परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे नगर बाजार क्षेत्र के लुंबनी-दुद्धी हाइवे पर बेलाड़ी फ्लाईओवर के पास ट्रेलर की चपेट में इनोवा कार आ गई। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर कला निवासी परिवार वाराणसी दर्शन के बाद घर जा रहा था। ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे चालक घनश्याम पुत्र दान बहादुर, उनके बडे भाई दीना नाथ(45), दीनानाथ की पत्नी(43) बेटियां (20) वर्षीय शिवांगी व (18) वर्षीय शगुन घायल हो गई। सूचना पर फुटहिया चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्र व कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती ले गए जहां सभी का उपचार चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही जबकि मामूली रूप से घायल घनश्याम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य तीनों का भी इलाज जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। चालक ट्रेलर छोडकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें