फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो के कार्यशैली पर शिकायत का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन

- लगातार लग रहे आरोप, जांच में मनमानी उजागर, अनायास रोककर दुर्व्यवहार का आरोप
बस्ती। मनचलों की हरकत पर लगाम लगाने के लिए बनाई गई एंटी रोमियो की कार्यशैली को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री से दुर्व्यवहार करने की जांच पूरी हुई ही थी कि मंगलवार को भी नगर थाने के अरबापुर निवासी एक और युवक ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें आवेदक हेमंत प्रताप सिंह ने कहा है कि 20 दिसंबर को वह कॉलेज जा रहा था। भदेश्वरनाथ मंदिर के समीप यात्री विश्रामालय के पास दोपहर 11.55 बजे एंटी रोमियो टीम ने रोका। बातचीत के दौरान बाइक की चाभी छीन लिए। अपशब्द कहते हुए गाड़ी में बैठा लिया गया। उसकी बाइक सीज कर, चालान कर दिया गया। उसने आईजीआरएस पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। इससे पहले एबीवीपी के नगर मंत्री अर्पित उपाध्याय ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। जिसकी एएसपी से कराई गई जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने चेतावनी दी। आईजी आशुतोष कुमार का कहना है कि स्कूल-कालेज के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करने से रोकने और उन पर कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो का गठन किया गया है। शिकायत मिलने पर पहली बार चेतावनी देने का प्राविधान है। वाहन के कागजात चेक करना, उनसे अनावश्यक पूछताछ करके उलझाना अत्यंत आपत्तिजनक है। अगर किसी से माफीनामा भरवाया जाए तो उसके अभिभावक के संज्ञान में लाया जाना चाहिए। बेवजह किसी को तंग करना अनुचित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें