फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत

Wed, 21 Jun 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में  फोरलेन पर ट्रक में पीछे से घुसे ट्रेलर के उड़े परखचे
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत ब्लाक कार्यालय के पास खेसुआ गांव के करीब सोमवार/मंगलवार रात करीब दो बजे खड़े ट्रक में पीछे से मोरंग लादकर जा रहा ट्रेलर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई थी कि ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी हर्रैया भेजा, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के अहिरौली थानाक्षेत्र के मुंडेरा लाला लहनी निवासी अमरजीत (25) पुत्र राज कुमार ट्रेलर चलाते थे। सोमवार/मंगलवार रात बांदा जिले से मोरंग लादकर अमरजीत कुशीनगर जा रहे थे। खेसुआ गांव के सामने एक ट्रक लोहे का ग्रिल लादकर फोरलेन के किनारे खड़ा था। रात करीब दो बजे वहां पहुंचने पर ट्रेलर पीछे से ट्रक में जा टकराया। ट्रेलर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। चालक आधे घंटे तक उसमें फंसा रहा। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसओ दुर्गेश पांडेय ने काफी कोशिश के बाद चालक को केबिन से बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से चालक को सीएचसी हर्रैया भेजा गया। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छावनी पुलिस शव को थाना पर ले आई। एसओ ने बताया कि ट्रक मालिक को सूचना देकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें