फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध शराब मामले में 22 को कोर्ट में पेश होगा आरोपी कुंदन सिंह

Wed, 21 Jun 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गौर थानाक्षेत्र की किशोरी से दरिंदगी के आरोपी कुंदन सिंह के घर से शराब बरामद होने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। मंगलवार को विवेचक ने न्यायालय में आबकारी एक्ट के तहत रिमांड का प्रार्थनापत्र दिया। जिसे मंजूर करते हुए न्यायालय ने उसे 22 जून को तलब किया है। नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के केस में वह पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में है। बाद में उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का केस भी दर्ज किया गया। इस केस में भी उसकी न्यायिक हिरासत के लिए विवेचक ने प्रार्थनापत्र दिया है। 22 जून को ही सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के केस में भी उसकी पेशी है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच जून को घर से सब्जी लाने निकली गौर थानाक्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी का एक किलोमीटर दूर बिरऊपुर के पास खून से लथपथ शव मिला था। जांच में बताया गया कि कुंदन सिंह के मकान में उसके साथ सामूहिक दरिंदगी की गई। इस मामले में मृतका के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने कुंदन सिंह, राजन निषाद व एक अन्य नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी केस में बढ़ाई गई। घटना के 24 घंटे के भीतर नाबालिग आरोपी और राजन निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीसरे आरोपी कुंदन सिंह को तीसरे दिन गिरफ्तार किया जा सका।
बाद में विवेचक ने घटना स्थल कुंदन सिंह के मकान का स्थलीय निरीक्षण किया तो वहां के एक कमरे से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मृतका के परिवार के लोग आरोप लगाने लगे कि कुंदन सिंह गिरोह बनाकर अवैध शराब का धंधा करता है। गौर थाने में आबकारी एक्ट के तहत एक और केस दर्ज किया गया। जिसके विवेचक राधेश्याम यादव ने मंगलवार को तलबी रिमांड का प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन

-
बचाव में सामने आई कुंदन सिंह की मां
बस्ती। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, अवैध शराब का धंधा करने, सरकारी जमीन कब्जा करके मकान बनवाने जैसे संगीन आरोपों से घिरे कुंदन सिंह की मां मंजू सिंह ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात की। उन्हें प्रार्थनापत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया है कि घटना वाले दिन उनका बेटा कुंदन सिंह दोपहर एक बजे से लेकर देर शाम तक आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में था। जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। साथ ही कुंदन के पास मोबाइल भी था। उनका कहना है कि मोबाइल सर्विलांस लोकेशन व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज विवेचना में शामिल की जाए। जिससे निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें