फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यातायात माह शुरू, निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
शहर में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली। स्रोत- पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
बस्ती। यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ रविवार को किया गया। शास्त्री चौक पर यातायात पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल यातायात पुलिस ने आमजन को जागरूक किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि यातायात माह मनाए जाने का उद्देश्य हर व्यक्ति को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जब तक आम नागरिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक हादसे में गिरावट की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हर दृष्टिकोण से चौकन्ना रहना चाहिए।
मानक से अधिक रफ्तार नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं। दोपहिया वाहन सवार हेलमेट जरूर लगाएं और चार पहिया में सवार लोग सीट बेल्ट का उपयोग करें। इससे वाहन से चलने वालों की सुरक्षा स्वयं होनी है। इसके बाद यातायात पुलिस की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पुलिस ने शहर में जगह-जगह लोगों के यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी मानसी दहिया, सीओ यातायात कुलदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें