फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पांडेय बाजार में लग रहा है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते 25 जुलाई से अगले पांच माह तक के लिए रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते रेलवे स्टेशन के पश्चिम पांडेय बाजार क्रॉसिंग पर भीषण जाम लग रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या-198 पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के चलते प्रशासन ने पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन अगले पांच माह के लिए बंद कर दिया है। इसका सीधा असर पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर देखने को मिल रहा है, जहां वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। आधे शहर के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को घंटों फंसना पड़ रहा है। भीड़ इतनी अधिक हो गई है कि ट्रेन आने का संकेत मिलने के बाद भी गेटमैन समय पर फाटक बंद नहीं कर पाते। सायरन बजने के बावजूद लोग जल्दबाजी में फाटक पार करने का प्रयास करते रहते हैं। कई बार फाटक समय पर बंद न होने के कारण ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ता है, जिससे रेल संचालन भी प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
स्थिति को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की तैनाती की है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद पांडेय बाजार फाटक पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। ट्रेनों का सुरक्षित एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें