फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में नहीं हैं वैध टैक्सी स्टैंड, सड़कों पर भरी जा रहीं सवारियां

Mon, 23 Jan 2023 04:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नहीं हैं वैध टैक्सी स्टैंड, सड़कों पर भरी जा रहीं सवारियां
विज्ञापन

- बस स्टेशन का गेट पर ई-रिक्शा और ऑटो की लगी रहती है भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में कहीं भी वैध टैक्सी स्टैंड नहीं हैं। इस वजह से ऑटो और ई-रिक्शा चालक सड़क पर ही वाहनों को खड़ी करने सवारियां भरते हैं। रोडवेज बस स्टेशन गेट पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में सवारी भरने की होड़ लग रहती है। जिससे मुंडेरवा कांटे मार्ग पर दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इससे बस स्टेशन का दूसरा गेट भी जाम हो जाता है और गोरखपुर की ओर आने-जाने वाली बसों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऑटो और ई-रिक्शा सड़क से लेकर फुटपाथ तब कब्जा जमाए रहते हैं। लखनऊ की ओर से आने वाली बसें बड़ेवन होते हुए शहर में दाखिल होती हैं। मालवीय रोड होते हुए ये बसें डिपो जाती हैं। डिपो से मुडेरवा कांटे मार्ग होते हुए संतकबीरनगर और गोरखपुर की ओर जाती हैं। इसी मार्ग पर जिला और टीवी अस्पताल भी स्थित है। जाम की समस्या होने से कई बार एंबुलेंस को भी मरीज लाने ले जाने में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

शहर के शास्त्री चौक, कटरा पानी टंकी, दक्षिण दरवाजा चौराहा, महिला अस्पताल चौराहा, कंपनीबाग पर भी दिनभर जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
कंपनी बाग पर पुलिस चौकी होने बावजूद चालक रोड पर ही रिक्शा खड़ा कर सवारियां भरने का काम शुरु कर देते हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अमहट, शास्त्री चौक और जीआईसी के पास अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्थायी पार्किंग और टैक्सी स्टैंड निर्माण को लेकर कार्रवाई चल रही है। जल्द ही योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
विज्ञापन

रुट निर्धारण न होने से आ रही समस्या
सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन रुट निर्धारित न होने से समस्याएं आ रही हैं। नगर पालिका से रुट निर्धारण को लेकर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें