फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिन भर छाया रहा कोहरा, पांच डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर छाया रहा कोहरा, पांच डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


- अगले दो से तीन दिनों तक नहीं है मौसम में बदलाव की उम्मीद

- सड़कों पर नौ बजे तक 20 मीटर तक रही दृष्यता

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सुबह नौ बजे तक दृष्यता बमुश्किल 20 मीटर रही। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन से पांच किलोमीटर की गति से दक्षिण पश्चिम हवाएं चलती रहीं।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक हवाओं के रुख में कोई बदलाव न होने के करण अगले दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोमवार को भी दो बजे के बाद कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए थे, लेकिन आकाश में धुंध होने की वजह से उसका असर नहीं दिखा। शाम साढ़े चार बजते ही कोहरा छाने लगा था। मंगलवार को दिन भर कोहरा नहीं छंटा।
विज्ञापन




ठंड से फसलों को नुकसान का अनुमान

ठंड की वजह से फसलों को नुकसान का अनुमान है। कृषि विज्ञानी डॉक्टर प्रेम शंकर का कहना है कि किसानों को पाला से बचाव के लिए फसलों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए। पर्याप्त नमी होने से फसलों में नुकसान की संभावना कम होती है। पाला होने की स्थिति में शाम के समय खेत की मेड़ पर धुआं करें। सिंचाई शाम-रात्रि के समय करें इसके अलावा सल्फर का दो मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें