फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांडेय बाजार में थम गया वाहनों का पहिया, दो घंटे तक जाम ने सताया

विज्ञापन
पांडेय बाजार मार्ग पर भी लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पांडेय बाजार रेलवे समपार फाटक बुधवार को दोपहर 1:15 बजे बंद हुआ तो करीब सवा घंटे तक नहीं खुला। इस दौरान छह ट्रेनें गुजर गईं, लेकिन फाटक बंद रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पांडेय बाजार से मेंहदावल रोड पर मालगोदाम मोड़, बांसी रोड पर एसबीआई बैंक और डुमरियागंज रोड पर करीब 500 मीटर तक जाम रहा। दूसरी ओर सुर्तीहट्टा से करूआ बाबा चौक तक वाहनों की कतार लगी रही। स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चे भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन


फाटक बंद रहने के दौरान कई राहगीर और स्कूली बच्चे जोखिम उठाकर बैरियर के नीचे से निकलते दिखे। पैदल जा रहीं अर्चना ने कहा कि घंटों इंतजार से अच्छा है थोड़ा रिस्क लेकर बैरियर पार कर लिया जाए। रुधौली से दो पहिया वाहन से पहुंचे रमेश कुमार ने कहा कि 30 किमी का सफर तय करने में जितना वक्त नहीं लगा, उससे ज्यादा इस समपार फाटक पर लग गया है। राहगीर प्रवीन ने कहा कि अब इस रास्ते नहीं आएंगे। मंगल बाजार तक जाना था। सोचा इस रास्ते जल्दी पहुंच जाएंगे। इससे अच्छा हाईवे से घूमकर जाते तो दूरी भले ही अधिक तय करनी पड़ती मगर समय की बचत होती।

दुकानदार प्रमोद कुमार ने कहा कि घंटों तक समपार फाटक का बंद होना रोजाना दस्तूर है। इसके चलते दुकानदारी चौपट हो जा रही है। थोड़ी राहत शुगर मिल गेट पर बन रहे ओवरब्रिज से मिलने वाली है, लेकिन वह भी न जाने कब बनकर तैयार होगा। इस तरह अकुलाहट के बीच सवा घंटे बीतने पर 2:30 बजे के बाद रेलवे समपार फाटक खुला। तब तक छह ट्रेनें गुजर चुकी थीं।
विज्ञापन

-
फाटक खुला तो फिर जाम ने रोका रास्ता

दोपहर 2:30 बजे के बाद फाटक खुला, लेकिन वाहनों की भीड़ के कारण राहगीरों को तत्काल राहत नहीं मिली। दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। पांडेय बाजार से सुर्तीहट्टा के बीच यातायात सामान्य होने में एक घंटे से अधिक समय लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम तक फाटक कई बार बंद होने से समस्या बनी रहती है।

जाम में नहीं दिखती पुलिस की सक्रियता
पांडेय बाजार चौराहे पर पुलिस बूथ होने के बावजूद जाम के दौरान पुलिस की सक्रियता नहीं दिखने की शिकायत राहगीरों ने की। लोगों का कहना है कि फाटक बंद होते ही जाम लगना आम बात हो गई है। यातायात व्यवस्था नहीं संभाले जाने से पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें