फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीएसटी विभाग के सत्यापन का विरोध करेंगे व्यापारी

Thu, 18 May 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जीएसटी विभाग की ओर से सभी पंजीकृत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर प्लेस विजिट का अभियान चलाकर पंजीयन व पता का सत्यापन किया जाएगा। इसकी जानकारी होते ही व्यापारी आक्रोशित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा है कि संगठन इसका विरोध करेगा। कहा कि जीएसटी विभाग पंजीकृत व्यापारियों को परेशान करने तथा उनका उत्पीड़न और दोहन करने के लिए नए नए नियम लागू कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जीएसटी पंजीयन से पहले विभाग की ओर से हर बिंदु का सत्यापन किया जाता है। जीएसटी की मूल अवधारणा में भी व्यापारी और अधिकारी का फिजिकल संपर्क नहीं किया जाना है। यदि विभाग को किसी व्यापारी की विशेष रूप से शिकायत प्राप्त होती है तो विभाग उसकी जांच करे लेकिन सामूहिक जांच अभियान अनुचित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंजीकृत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर सत्यापन अभियान व्यापारियों के उत्पीड़न का मार्ग प्रशस्त करेगा। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इस अभियान का विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें