भानपुर। स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत का मन मोह लिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मराठी गीत, राजस्थानी गीत, फनी डांस, नृत्य, नाटिका व बेहतरीन प्रस्तुतियों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
सावित्री विद्या विहार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजाराम तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।
कहा कि माता-पिता के बाद विद्यालय में ही बच्चे गुरुओं से शिक्षा हासिल कर संस्कारवान बनते हैं। ऐसे मे शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। निदेशक घनश्याम मिश्रा ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों से अवगत कराया। प्रधानाचार्य जीतेंद्र पांडेय ने विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षण कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा सौम्या सिंह, अंशिका भट्ट, सृष्टि जायसवाल, नंदनी, अंजली, अर्पिता, रागनी, प्रियंका, सबा, शिखा, रोशनी, आस्था श्रीवास्तव, नेहा, सपना, किरन, अनन्या, अवंतिका, वर्षा, सलोनी, श्वेता, छात्र रवि प्रताप, अनिरुद्ध, गुरफान, उमेश, मुश्ताक, अतुल, पवन कुमार, मयंक, अंश, कैलाश, सत्यम, प्रणव ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस मौके पर शिक्षक बीपी सिंह, सुनील यादव, हर्षित तिवारी, दीपक मिश्रा, सौरभ भट्ट, अभिषेक श्रीवास्तव, सागर यादव, इंद्रजीत पांडेय, रूपेंद्र, अकिंत पांडेय, स्वाती सिंह, मानसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।