व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिये एसडीएम शैलेश दूबे को प्रार्थना पत्र देते व्यापार मंडल
भानपुर। नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नवागत एसडीएम शैलेश कुमार दुबे से मुलाकात की। कस्बे की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र भी सौंपा। पत्र के हवाले से व्यापारियों ने बाजार कस्बे में नाला निर्माण के लिए महीने भर से दुकानों के सामने खुदाई करके छोड़े गए नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है ।कहा कि इससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा कस्बे के खराब पड़े वाटर कूलरों को तुंरत ठीक कराने, भानपुर पड़ाव पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने, करहिया गांव से भानपुर शिव मंदिर को जोड़ने वाले मार्ग पर पथ प्रकाश की व्यवस्था कराने, बारिश को देखते हुए कस्बे से पानी निकास समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस मौके पर राधेश्याम अग्रहरि, सुभाष चंद्र सोनी, रमेश गुप्ता, हेमंत मोदनवाल, जमालुद्दीन, अतीकुर्रहमान शामिल रहे।