फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इलाज कराकर लौट रही महिला की ट्राॅली से दबकर मौत

Fri, 26 May 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर मनिकरपुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव के नेबूलाल राजमिस्त्री हैं। बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी नीता का इलाज कराने बस्ती गए थे। दोपहर करीब एक बजे वापस जाते समय कप्तानगंज से दुबौलिया मार्ग पर मनिकरपुर गांव के निकट बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को चपेट में ले लिया। नेबूलाल बाइक सहित दूसरी तरफ गिरे मगर पीछे बैठी नीता (39) की ट्राली के पहिये के नीचे आ गईं। दुर्घटना देखकर आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव और ट्रैक्टर ट्राली लेकर थाने चली आयी। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-
चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- नीता की मौत से चार बच्चे चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बड़ी बेटी निधि(11), बेटा निखिल(9), बेटी नंदिनी (7) व बेटे निर्मल (4) का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के समय साथ रहे नेबूलाल को यकीन नहीं हो रहा है कि पलक झपकते ही उनकी पत्नी ने साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें